बड़ी कार्रवाई- बडगाम में पुलिस इंस्पेक्टर के ठिकानों पर छापा, करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पुलिस स्टेशन श्रीनगर में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पुलिस निरीक्षक पीर जादा मुश्कूर अहमद शाह निवासी ज्वालापोरा बडगाम के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।

आरोप है कि जिला पुलिस कार्यालय बांदीपोरा में कैशियर के पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने यह संपत्ति अर्जित की है। एसीबी की प्राथमिक जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर ने अपने नाम और अपने परिजन के नाम पर अपनी वैध आय से कहीं अधिक चल और अचल संपत्ति अर्जित की थी।
आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के पास कई ऐसी संपत्तियां थीं जिनका उनके ज्ञात आय स्रोतों से कोई औचित्य नहीं था। बैंक रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि आरोपी और उसके परिजन विभिन्न बैंकों में कई बैंक खाते चला रहे थे। काफी बड़ी मात्रा में रकम ट्रांसफर की गई।

पत्नी और बच्चों के नाम पर कई अचल संपत्तियां भी पाई गईं। आय बनाम व्यय के आकलन से पता चला कि एक जनवरी 2012 से 30 जून 2025 की अवधि के दौरान ज्ञात स्रोतों से अभियुक्त की वास्तविक आय, संचित संपत्ति और किए गए व्यय को उचित ठहराने के लिए अपर्याप्त थी। एफआईआर दर्ज होने और न्यायालय के आदेश के बाद एसीबी ने जिला बडगाम स्थित आरोपी के दो घरों की तलाशी ली।

अभी तक चिह्नित संपत्ति 

  • बडगाम में 32.06 कनाल जमीन जिसमें शाहपोरा वथोरा बडगाम में 17.14 कनाल जमीन शामिल है।
  • ओमपोरा कॉलोनी बडगाम में खरीदे गए प्लॉट पर अटारी सहित निर्मित एक दोमंजिला आलीशान आवासीय घर।
  • खातों में 48,26,036 रु. बैंक बैलेंस।
  • आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर विभिन्न प्रकार के कई वाहन पंजीकृत हैं।
  • प्रतिष्ठित संस्थानों में बच्चों की शिक्षा पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए।
  • विदेश यात्रा व बीमा प्रीमियम के भुगतान पर लाखों खर्च किया गया।
और पढ़े  एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने...
  • Related Posts

    एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने…

    तबादले के बदले आखिर क्या…। पैसा, पैरवी, पहुंच… यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का…

    जम्मू: ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सख्ती से होगा निर्देश पर अमल

    भारतीय रेल में अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर…