DST की बड़ी कार्रवाई, यूरिया के कट्टों में छिपा 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त, 2 गिरफ्तार

 

 

DST टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री की अवैध सप्लाई का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है और बूंदी जिले के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही मारुति सियाज कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी यूरिया खाद के कट्टों में छुपाकर करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट लेकर आ रहे थे। यह विस्फोटक सामग्री बूंदी से टोंक सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। DST टीम को इस संबंध में मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बरौनी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

 

तलाशी के दौरान पुलिस ने अमोनियम नाइट्रेट के अलावा 200 खतरनाक एक्सप्लोसिव कार्टेज, साथ ही सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल भी बरामद किए। प्रत्येक बंडल में करीब 183 मीटर वायर थी, इस तरह कुल मिलाकर लगभग 1100 मीटर से अधिक फ्यूज वायर जब्त की गई है। DST टीम ने इस मामले में बूंदी जिले के निवासी सुरेंद्र पुत्र भंवर लाल पटवा और सुरेंद्र मोची पुत्र दुलीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और विस्फोटक सामग्री की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़े  साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल

    एशियाई खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। वैसे तो इन खेलों में हर स्पर्धा दिलचस्प होती है, लेकिन फैंस को बेसब्री…