भोपाल :महिला ने किया छेड़खानी का विरोध तो बदमाशों ने ब्लेड से किया वार,एक भाई की तरह मिलने पहुचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान||

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बदमाशों ने घायल कर दिया। महिला के चेहरे पर पेपर कटर से हमला किया, जिससे उसे 118 टांके आए। इस मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न केवल महिला के घर जाकर उससे मिले, बल्कि भाई की तरह वादा किया कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उसे बख्शेंगे नहीं। एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का वादा किया। सरकार ही इलाज भी करवाएगी।
यह घटना शनिवार की है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने भोपाल के बड़े पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को तलब किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने तीनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवाजी नगर स्थित पीड़ित सीमा सोलंकी के घर जाकर उसका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने महिला को एक लाख रुपये की राशि भी दी।मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री ने भोपाल कमिश्नर गुलशन बामरा, पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर को बुलाया गया। बैठक में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर और पुलिस उपायुक्त सांईकृष्ण थोटा भी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और ओएसडी योगेश चौधरी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सीमा सोलंकी का साहस सराहनीय है। बदमाशों की आपत्तिजनक हरकत पर उन्होंने हिम्मत से उनका मुकाबला किया। राज्य सरकार सीमा सोलंकी का इलाज कराएगी। अन्याय का प्रतिकार करना अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम है। इस नाते सीमा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक भी है। घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। सीएम ने भोपाल कलेक्टर को सीमा के बच्चों को पढ़ाई में सहयोग के लिए आवश्यक निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक…

    त्विषा शर्मा- CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 636 पन्नों में बंद त्विषा शर्मा की हत्या या आत्महत्या का राज

    भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई के बाद न्यायिक प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल जिला अदालत…