भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का निधन,होटल में फंदे से लटकता मिला शव, कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर थी लाइव, पुलिस जुटी जांच में।

Spread the love

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का निधन,होटल में फंदे से लटकता मिला शव, कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर थी लाइव, पुलिस जुटी जांच में।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश के अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।
बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।


Spread the love
और पढ़े  GST संग्रह में देश में दूसरे स्थान पर UP, पोस्ट सेटलमेंट वृद्धि में नंबर एक, ऐसे मिली ये उपलब्धि
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *