भीमताल- भगवान शिव के जयकारों के साथ डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु शिव के धाम

 

भीमताल महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को भीमताल के पिनरों स्थित आदि छोटा कैलाश में सवा लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों संग मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया। करीब 30 हजार से श्रद्धालु शनिवार रात मंदिर पहुंच चुके थे। भक्तों ने रात भर भगवान शिव की आराधना की। रविवार की सुबह चार बजे से मंदिर में श्रद्धालुओं ने महादेव का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारियों ने पूजा कराई।

 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने छोटा कैलाश मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। कमिश्नर हर साल मंदिर में पूजा के लिए पहुंचते हैं। मंदिर समिति और जनप्रतिनिधियों ने कुमाऊं कमिश्नर को मंदिर को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। कमिश्नर ने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि मंदिर में शनिवार रात से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रविवार सुबह से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और पूजा-अर्चना कर लौटे। रविवार रात श्रद्धालुओं ने एक पैर पर खड़े होकर और दीये को हाथ पर रखकर अपनी मनोकामना मांगी। क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने कहा कि इस साल छोटा कैलाश मंदिर में पिछले साल की तुलना में भीड़ कम देखने को मिली। इस दौरान त्रिलोचन पलड़िया, संतोष शर्मा, कमलेश भट्ट, चिराग बोरा, ललित सम्मल आदि मौजूद रहे। भीमताल के डांठ स्थित भीमेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार रविवार सुबह से लगी रही। दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर शीश नवाया। मंदिर के पुजारी मदन गिरी ने बताया कि श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक पहुंचते रहे।

और पढ़े  नेपाल की चमेलिया नदी में भूस्खलन से कृत्रिम झील: भारत में मच सकती है तबाही, काली नदी के रास्ते पानी का खतरा
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…