CM धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में किया 12 दिनी महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ, किया जलाभिषेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर में चकरपुर में रविवार को 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने वनखंडी महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया व पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, इसीलिए कार्ययोजना बना कर मंदिर को विकसित किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, रंदीप पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति आदि थे।

और पढ़े  देहरादून- साइबर अपराध: 4 जिलों में ऑपरेशन हॉटस्पॉट, प्रदेशव्यापी अभियान शुरू, पुलिस ने कई जगह मारा छापा
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…