भारत जोड़ो यात्रा:- राहुल गांधी ने की कोटली में प्रेसवार्ता,देखिये किस तरह छोटी बच्ची के साथ मस्ती करते नजर आए राहुल

Spread the love

भारत जोड़ो यात्रा:- राहुल गांधी ने की कोटली में प्रेसवार्ता,देखिये किस तरह छोटी बच्ची के साथ मस्ती करते नजर आए राहुल

आज मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत नगरोटा से हुई। यहां से करीब 5 किलोमीटर तक पदयात्रा करते हुए कारवां आगे बढ़ा। इसके बाद यात्रा गाड़ियों में सवार होकर झज्जर कोटली पहुंची। आज दोपहर का खाना यहीं प्रस्तावित है। इसके बाद रैंबल उधमपुर से पैदल यात्रा फिर शुरू होगी।

झज्जर कोटली में राहुल गांधी प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से उनका लक्ष्य भाजपा और आरएसएस की तरफ से बनाए गए नफरत के माहौल के खिलाफ खड़े होना है। जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का मुद्दा है। प्रदेश में जल्द से जल्द विधानसभा फिर चुनाव होने चाहिए। इस पदयात्रा के दौरान प्रदेश के लोगों के दुख दर्द को समझने का मौका मिल रहा है। वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं है। सेना कुछ भी करे। इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं है।


Spread the love
और पढ़े  गैरकानूनी: बेटियां 20 हजार में बिक रही,बेहतर जिंदगी का लालच देकर जम्मू-कश्मीर लाई जा रहीं लड़कियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!