attacked: भजन गायक दीपक कुमार पर हमला, कार क्षतिग्रस्त, पुलिस ने 2 नाबालिग समेत तीन को पकड़ा

Spread the love

 

त्तराखंड की राजधानी देहरादून के थानों मार्ग पर एक जनवरी को तड़के अज्ञात बदमाशों ने भजन गायक दीपक कुमार की कार पर हथियारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग हैं।

पीड़ित की तहरीर के अनुसार, घटना 31 दिसंबर की देर रात करीब 3 बजे की है। वह टिहरी में एक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद अपनी स्कोडा कार से थानों के रास्ते देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और हथियारों व डंडों से हमला बोल दिया।

दीपक कुमार ने बताया कि हमलावरों के पास घातक हथियार थे। बदमाशों ने उनकी कार की लाइटें, शीशे और बॉडी को बुरी तरह तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, इस हमले में उनकी गाड़ी को करीब 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है।

बदमाशों ने उनका कई किलोमीटर तक पीछा भी किया। उन्होंने बदमाशों के हमले के दौरान दरवाजा नहीं खोला और किसी तरह जान बचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।

पीड़ित दीपक कुमार का बयान
मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने मेरी गाड़ी पूरी तरह डैमेज कर दी, कई किलोमीटर तक मेरा पीछा किया। अपराधियों को कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में किसी अन्य के साथ ऐसी घटना न हो।

Spread the love
और पढ़े  होली 2026- चीर बंधन के साथ खड़ी होली शुरू, महिला-पुरुषों की टोलियों ने संयुक्त रूप से होली गायन किया
  • Related Posts

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love