होली 2026- चीर बंधन के साथ खड़ी होली शुरू, महिला-पुरुषों की टोलियों ने संयुक्त रूप से होली गायन किया

 

 

पहाड़ों में शुक्रवार को चीर बंधन के साथ खड़ी होली की शुरुआत हो गई है। भीमताल के रामलीला मैदान मल्लीताल में शुक्रवार को भाजपा मंडल की ओर से होली का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, खीमानंद शर्मा, नितिन राणा, मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे। तल्लीताल स्थित श्री रामलीला कमेटी और भीमेश्वरी मंदिर समिति की ओर से पंत पार्क में चीर बंधन का आयोजन किया गया।

 

इस दौरान जगदीश चौधरी, सतीश लाल वर्मा, गोविंद रावत, पूरन जोशी, घनश्याम साह आदि मौजूद रहे। बेतालघाट मझेड़ा के पांडेखोला में चीर बंधन के साथ ग्रामीणों ने खड़ी होली की शुरुआत की। यहां दीपक पांडेय, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, दीप चंद्र पांडे, गिरीश चंद्र पांडे, पुष्कर प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद। भवाली की मां नंदा-सुनंदा टीम ने लगातार चौथी बार अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित होली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में हेमा जोशी, रुचि बेलवाल, निशा साह, सुषमा रावत, शिवानी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…