मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने आयुक्त सभागार में जिले के सभी आलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे के पहले मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने अयोध्या में प्रान्तीयकृत छठवे दीपोत्सव को भव्य एवं दिव्य मनाये जाने के सम्बंध में आयुक्त सभागार में जिले के सभी आलाधिकारियों के साथ तैयारियांे की समीक्षा बैठक की।मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने आयुक्त सभागार में जिले के सभी आलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक छठवा दीपोत्सव 23 अक्टूबर 2022 को भव्य रूप में मनाया जायेगा। दीपोत्सव 2022 में इस बार 15 लाख दीप प्रज्जवलित कर गिनीज वल्र्ड बुक रिकार्ड बनाया जायेगा। आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में 3 दर्जन से अधिक अधिकारियों के साथ दीपोत्सव मनाये जाने की कार्ययोजना की तैयारी कर गहन विचार किया गया।उ0प्र0 की वर्तमान सरकार द्वारा 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव मनाये जाने का कार्यक्रम की शुरूआत की गयी थी जब से लगातार दीपोत्सव मनाया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार द्वारा 2019 में इस दीपोत्सव कार्यक्रम को प्रान्तीय स्तर का मेला घोषित किया गया। मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी तैयारियां 15 अक्टूबर 2022 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर ली जाय तथा उन्होंने बताया कि साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली 11 झांकियांे के अतिरिक्त इस बार रामायण थीम आधारित 5 डिजिटल एवं ऐनीमेटेड झांकियां भी निकाली जायेंगी, जिसमें डिजिटल माध्यम से भगवान श्रीराम जी के जीवन चरित्र को भी दर्शाया जायेगा, इसके लिए अतिरिक्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। मण्डलायुक्त ने कहा कि दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 1841 करोड़ की लागत की लगभग 229 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जायेगा।

और पढ़े  आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…