धमाके से पहले तुर्कमान गेट के पास मस्जिद में गया था उमर, कई और जगह भी दिखा..

Spread the love

दिल्ली के लाल किले के पास में हुए कार बम धमाके की जांच में एक और नई जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान डॉक्टर उमर मोहम्मद एक मस्जिद के CCTV फुटेज में दिखाई दिया है। फुटेज देखने के बाद जांच एजेंसियों की गतिविधि तेज हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पास लगभग 50 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनसे पता चलता है कि दिल्ली विस्फोट के आरोपी डॉ. उमर ने 10 नवंबर को लाल किला परिसर के पास पहुंचने से पहले दिल्ली के कई इलाकों की यात्रा की थी। 

 

गुरुवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, इसमें संदिग्ध डॉ. उमर सोमवार शाम को विस्फोट से पहले तुर्कमान गेट के पास मस्जिद से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर उमर के दिखने के बाद जांच कर रही एजेंसियों ने मस्जिद प्रशासन से भी संपर्क किया है। ताकि पुष्टि हो सके कि फुटेज में दिखाई देने वाला व्यक्ति वास्तव में वही है या कोई और। जांच अधिकारी इस बात की भी पड़ताल करेंगे कि अगर उमर मुस्जिद में आया था तो वहां किस उद्देश्य से आया। क्या उसने यहां किसी के मुलाकात की थी।

हालांकि एजेंसियों का अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, मामले की जांच जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मस्जिद राजधानी दिल्ली में तब्लीगी जमात का निजामुद्दीन मरकज के बाद दूसरा सबसे बड़ा केंद्र है। इसके अलावा, एक सीसीटीवी कनॉट प्लेस का भी गुरुवार को सामने आया। इस फुटेज में दिल्ली में धमाका करने वाली कार कैद हुई है।

और पढ़े  शराब नीति मामले में केजरीवाल-सिसोदिया को कोर्ट से बड़ी राहत,किया आरोप मुक्त 

वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पास लगभग 50 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनसे पता चलता है कि दिल्ली विस्फोट के आरोपी डॉ. उमर ने 10 नवंबर को लाल किला परिसर के पास पहुंचने से पहले दिल्ली के कई इलाकों की यात्रा की थी।

दिल्ली पुलिस द्वारा की गई मैपिंग के अनुसार, विस्फोट के आरोपी ने दोपहर 3 बजे से पहले दिल्ली के कई इलाकों से यात्रा की थी। डॉ. उमर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी उमर को सबसे पहले दक्षिण पूर्व जिले के कई स्थानों पर देखा गया था क्योंकि वह फरीदाबाद से यात्रा कर रहा था। डॉक्टर उमर ने बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश किया था। इसके बाद वह दक्षिण पूर्व जिले से पूर्वी जिले में गया, फिर मध्य जिले के रिंग रोड पर पहुंचा था।

वहां से, वह उत्तर जिले में गया, उसके बाद उत्तर पश्चिम जिले के अशोक विहार में, जहां वह खाना खाने के लिए रुका। वहां से, वह मध्य जिले में लौट आया, जहां उसने एक मस्जिद का दौरा किया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से दिल्ली लौटकर आया था।

वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस स्टॉप पर रुका और एक ढाबे पर रात बिताई। उस रात वह कार में ही सोया भी था।


Spread the love
  • Related Posts

    2026 चंद्र ग्रहण: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू, दिल्ली में मंदिरों के कपाट बंद, इस समय होंगे दर्शन

    Spread the love

    Spread the love     साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका…


    Spread the love

    PM मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति और फंसे भारतीयों पर हुई चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की हाई-लेवल बैठक हुई है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,…


    Spread the love