ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत 3 लोगों पर भालू का हमला,ऐसे बचाई जान

टिहरी में थौलधार ब्लॉक के सुल्याधार के नीचे थापली तोक में भालू की गतिविधियों को देखने के लिए गए ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा अजयपाल पंवार और विनोद सिंह रावत आदि ग्रामीण जंगल गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया। तीनों व्यक्ति काफी देर तक भालू से लड़ते रहे और अंत में उसे दूर भगाने में कामयाब हुए, लेकिन इस दौरान तीनों घायल भी हो गए।

 

भालू ने उनके शरीर पर अपने नाखूनों से जख्म बना दिए। उसके बाद अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंचे और कण्डी व कंधों के सहारे उन्हें सड़क तक लाए। कुछ दिनों पूर्व इसी जगह पर सुल्याधार निवासी एक महिला को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट-: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…