देहरादून- वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, सुरक्षा व्यवस्था का हवाला… पर चर्चाएं कुछ और

Spread the love

 

न अनुसंधान संस्थान में दर्शकों के प्रवेश पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है। रोक लगाने के पीछे सुरक्षा व्यवस्था का हवाला दिया गया है। वन अनुसंधान संस्थान के संग्रहालय और भवन को देखने के लिए प्रतिदिन पांच से सात सौ तक लोग पहुंचते हैं। शनिवार और रविवार को संख्या और बढ़ जाती है लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फिलहाल वन अनुसंधान संस्थान प्रबंधन ने इस पर रोक लगा दी है। इस संबंध में कुल सचिव विकास राणा ने आदेश जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संस्थान परिसर में सभी पर्यटकों (सुबह व शाम को भ्रमण करने वालों के अतिरिक्त) के लिए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अस्थायी तौर पर प्रवेश बंद रहेगा। केवल पूर्व अनुमति के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर ही संस्थान में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

सुरक्षा व्यवस्था में किया जा रहा परिर्वतन : राणा
संस्थान के जारी आदेश में सुरक्षा का हवाला देकर पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है लेकिन कारण का उल्लेख नहीं किया गया। ऐसे में इसे हाल फिलहाल कई सुरक्षा कर्मचारियों को हटाने से जोड़कर देखे जाने की चर्चाएं हैं। इस संबंध में कुलसचिव विकास राणा का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किया जा रहा है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को, नौ घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक काल, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद
  • Related Posts

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love