बागेश्वर महाराज: जिन्हें ‘राम नाम’ से दिक्कत है, वो लाहौर की टिकट कटवा लें..बागेश्वर बाबा का कोसी में बड़ा बयान

Spread the love

 

नातन एकता पदयात्रा के कोसी से रवाना होने से पूर्व शुक्रवार को सुबह बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि जिनको राम नाम, वंदे मातरम, जय श्री राम से दिक्कत हो तो जल्दी ही लाहौर की टिकट कटवा लें। अगर पैसा भी न हो तो हम कर्ज लेकर अपने पैसे से टिकट करवाएंगे। जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं।

धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हम मुसलमानों के विरोधी नहीं। हम उनके विरोधी हैं जो राम और राष्ट्र का नहीं हो सकता है, हम उनके विरोधी हैं जो खाते भारत का हैं और गुणगान उन लोगों का करते हैं। वो आप के चाचा लगते हैं क्या? कुछ हमारे हिंदू गीता, गंगा, संतों, सनातन एकता पद यात्रा का विरोध करते हैं। भैया अगर शुगर हो जाती है, तो शुगर चेक कार्रवाई जाती है। वैसे जो हिन्दूओं का विरोध करते हैं वो अपना डीएनए टेस्ट करवा लें।

इससे पूर्व राष्ट्रगान, वंदेमातरम के साथ एक जुट होने की शपथ दिलाई गई। यात्रा के छाता प्रस्थान से पूर्व सुभाष बासईया, वेद प्रकाश गोयल, योगेश खंडेलवाल, विनोद जैन, केके अग्रवाल, स्पर्श गोयल,  सौरभ अग्रवाल, डा.अमन गोयल, बलवंत सिंह, नीरज अग्रवाल, सुनील गोयल, सुशील गोयल, कमलेश, रजत गोयल आदि ने पदयात्रियों बाल भोग वितरित कर महाराज का स्वागत किया। बाल्मीकि समाज के गिर्राज सिंह, नितिन तौमर ने गदा एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- जैन मंदिर में जारी है विश्व शांति की कामना से विशेष अनुष्ठान
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love