Bageshwar धाम:- कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को मिली क्लीन चिट,नहीं मिले अंधविश्वास फैलाने के प्रमाण

Bageshwar धाम:- कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को मिली क्लीन चिट,नहीं मिले अंधविश्वास फैलाने के प्रमाण

महाराष्ट्र पुलिस ने नागपुर में हुए बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में अंधविश्वास फैलाने के आरोपों से इनकार किया है। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बुधवार को कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के वीडियो की जांच की गई और यह पाया गया कि नागपुर में उनके कार्यक्रम के दौरान कोई अंधविश्वास नहीं फैलाया जा रहा था।

धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में रामकथा का आयोजन किया था, लेकिन रामकथा दो दिन के लिए घटा दी गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री पर्चे पर लिखकर लोगों की मन की बात बता देने का दावा करते हैं। उन्हें लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक धड़ा मानता है कि बाबा के पास चमत्कारी शक्ति है, जबकि दूसरे धड़े का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास को फैला रहे हैं। बागेश्वर धाम वाले कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार करने के दावे पर सवाल भी उठे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें चुनौती दी है और इसे पाखंड बताया। उन्हें लेकर संत समुदाय भी बंटा नजर आ रहा है। एक तरफ जहां अयोध्या का संत-समाज उनके समर्थन में खड़ा है, वहीं, दूसरी तरफ ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और वृंदावन के प्रेमानंद महाराज जी जैसे धर्माचार्य उनके दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

और पढ़े  अमेरिकी सैन्य कार्रवाई: ड्रग्स तस्करी के शक में नाव पर हमला, 5 लोगों की मौत, अब तक 240 से ज्यादा मारे गए
  • Related Posts

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…

    श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़: 1.23 करोड़ रुपये का 17,868 लीटर घी जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

    त्योहारी सीजन से पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर में नकली घी के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर पाम ऑयल को देसी घी बताकर…