राजस्थान- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर में विवाह का जश्न,हरीश और रिद्धि आज थामेंगे एक दूसरे का हाथ,ये VIP लोग होंगे शामिल |

राजस्थान- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर में विवाह का जश्न,हरीश और रिद्धि आज थामेंगे एक दूसरे का हाथ,ये VIP लोग होंगे शामिल |

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा की शादी रॉयल अंदाज में जयपुर के ‘राजमहल पैलेस होटल’ में हो रही है। जयपुर के होटल इंडस्ट्री बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी रिद्धि बानगी उनकी बहू । शाम को वेडिंग सेरेमनी है। शाम पौने सात बजे से बारात का स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। रात 8 बजे से वेडिंग रिसेप्शन कार्यक्रम रहेगा। देर रात तक शादी का जश्न और डिनर पार्टी रहेगी।

ये मेहमान होंगे शामिल-

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छोटे बेटे हरीश की शादी में कई राजनेता, बिजनेसमैन और हस्तियां शिरकत करेंगी। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रभारी अरुण सिंह, सांसद दीया कुमारी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई सांसद-विधायक, सीनियर राजनेता इसमें शिरकत कर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। शादी के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जयपुर कमिश्नरेट पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

शादी से पहले मंगलवार को मेहंदी और हल्दी की रस्में सुबह से लेकर दोपहर तक चलीं, जबकि शाम को लेडीज संगीत का कार्यक्रम एक होटल में आयोजित हुआ। इसके बाद कुलदेवी की पूजा आराधना का कार्यक्रम रखा गया। लेडीज संगीत में नड्डा और कुछ चुनिंदा मेहमान मौजूद रहे। लेडीज संगीत में आए मेहमानों ने हरीश और रिद्धि के साथ फोटोग्राफ भी खिंचवाए।

और पढ़े  टाटा मोटर्स लाएगी नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी 'कूनो': एमजी विंडसर ईवी को देगी टक्कर, जानें कब होगी लॉन्च?

28 जनवरी को हिमाचल के बिलासपुर,5 फरवरी को दिल्ली में होगा भव्य रिसेप्शन –

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के विजयपुर गांव में 28 जनवरी को हरीश और रिद्धि का आशीर्वाद और स्वागत समारोह के साथ प्रीतिभोज रखा गया है। दोपहर 12.30 बजे से समारोह नड्डा निवास पर शुरू होगा, जिसमें हिमाचल और बिलासपुर के स्थानीय रिश्तेदार-परिचित और बीजेपी नेता आएंगे। शादी का भव्य आशीर्वाद समारोह पांच फरवरी को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। दिल्ली में कई राजनीतिक पार्टियों के नेता और बिजनेसमैन भी आशीर्वाद समारोह में पहुंचेंगे।

  • Related Posts

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…

    तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़, पुलिस जांच में जुटी

    बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के शख्स ने उन्हें कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की…