बागेश्वर -उफनती सरयू में कूदा युवक, पत्थर के सहारे अटका, ग्राम प्रधान ने बचाई जान

बागेश्वर जिले के कपकोट के उत्तरौड़ा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बिहार मूल के एक युवक ने अचानक उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव में बहने के बाद युवक जलधारा के बीचों-बीच एक पत्थर के सहारे अटक गया।

घटना को देखकर स्थानीय बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना उत्तरौड़ा के ग्राम प्रधान वीरेंद्र कपकोटी को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान बिना देर किए मौके पर पहुंचे और उफनती नदी में उतरकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद घटना की जानकारी तुरंत कपकोट थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की।

एसओ पीएस नगरकोटी ने बताया कि युवक की पहचान 34 वर्षीय कन्हैया निवासी मोतिहारी बिहार के रूप में हुई है जो वर्तमान में कपकोट में किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है।

और पढ़े  देहरादून: पटेलनगर बाजार में 2 पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने, आठ लोग गिरफ्तार
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…