Badrinath Highway: जीरो बैंड से मारवाड़ी तक हाईवे चौड़ीकरण की तैयारी, पेड़ों का कटान शुरू, जाम से मिलेगी राहत

बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच लगने वाले वाहनों के जाम से अब जल्द मुक्ति मिल जाएगी। सीमा सड़क संगठन ने इस एरिया में हाईवे चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में चौड़ीकरण कार्य की जद में आ रहे पेड़ों का छपान और कटान शुरू कर दिया गया है। पेड़ों का कटान होने के बाद हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।

ज्योतिर्मठ के जीरो बैंड से मारवाड़ी तक करीब सात किलोमीटर के सफर में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने अस्थायी तौर पर गेट सिस्टम लागू किया था, जिसके तहत वाहनों को पेट्रोल पंप और मारवाड़ी पुल के पास रोका जा रहा था।

 

उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिन स्थानों पर सबसे अधिक जाम की समस्या सामने आ रही है, वहां पेड़ों की कटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीआरओ अधिकारियों के अनुसार, पेड़ों की कटिंग पूरी होते ही राजमार्ग चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग ने जुलाई माह से निर्माण कार्य आरंभ करने का लक्ष्य रखा है, जिससे आगामी यात्रा सीजन में यातायात व्यवस्था सुगम होने की उम्मीद है।

और पढ़े  हरदा के रोड शो पर BJP हमलावर: बताया राजनीतिक ड्रामा, कहा- सबकुछ ठीक है तो शक्ति प्रदर्शन की जरूरत क्यों?
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…