बदर खान: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ सहारनपुर का बदर खान सूरी,हमास के लिए काम करने का आरोप, पत्नी है आतंकी की भतीजी

Spread the love

 

 

मेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के शोधकर्ता बदर खान सूरी को हमास के लिए काम करने व यहूदी धर्म विरोधी बातें फैलाने के आरोप में अमेरिकन इमीग्रेशन एजेंसी ने हिरासत में लिया है। बदर खान सूरी की गिरफ्तारी से उसका परिवार चिंतित है। परिजनों ने बदर खान पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

बदर खान सूरी नकुड़ के मोहल्ला बंजारान निवासी पूर्व पालिका सभासद शमशाद खान का बड़ा बेटा है। शमशाद खान ने बताया कि वह अपने बेटे बदर खान सूरी की गिरफ्तारी से परेशान जरूर हैं, लेकिन उन्हें अपने बेटे पर पूरा यकीन है कि वह किसी भी गलत काम में शामिल नहीं हो सकता। बताया कि बदर खान सूरी को करीब ढाई वर्ष पहले ही अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने हवाई टिकट भेजकर बुलवाया था।

उन्होंने कहा कि बदर खान सूरी सभी धर्मों का सम्मान करने में विश्वास रखता है, न कि वह किसी धर्म का दुष्प्रचार करने में शामिल है। उन्होंने कहा कि बदर खान का कसूर केवल इतना हो सकता है कि उसकी पत्नी मफाज सालय हमास के एक बड़े नेता की भतीजी है। उन्होंने बदर खान सूरी पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा कि उनका बेटा पाक-साफ है। उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है।

पारिवारिक बैकग्राउंड
शमशाद खान लगातार दो बार नगर पालिका परिषद नकुड़ के सभासद रह चुके हैं। शमशाद खान के तीन बेटी और दो बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बदर खान सूरी के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा अराफात खान (10) और वतन खान और बेटी इलिया (6) जुड़वां हैं। ढाई साल पहले तक बदर खान के तीनों बच्चे उनके पास रहते थे और नकड़ के ही एक स्कूल में पढ़ते थे। शमशाद खान का छोटा बेटा सिकंदर खान गुड़गांव में अरबी-इंग्लिश ट्रांसलेटर है तथा सिकंदर खान के बच्चे नकुड़ में ही अपने दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

Spread the love
और पढ़े  बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक
  • Related Posts

    आशा भोसले- जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं मशहूर गायिका आशा भोसले? 

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय संगीत जगत की ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई…


    Spread the love

    आशा भोसले- 78 साल का सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार से ज्यादा गाने,ग्रैमी नामंकन पाने वाली पहली भारतीय महिला

    Spread the love

    Spread the love हर भारतीय संगीत प्रेमी आज ये ही कह रहा है, लेकिन अफसोस कि आज उसकी ये मुराद पूरी नहीं हो सकती है। क्योंकि इस गाने को अपनी…


    Spread the love