आयुष्मान कार्ड- बनवा लेंगे आयुष्मान कार्ड तो करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें कैसे बनवाएं ये कार्ड और फायदा भी जानें

 

 

क्या आप किसी सरकारी योजना से जुडे़ हैं, अगर नहीं तो आप पात्र होने पर देश में चलने वाली उन योजनाओं से जुड़ सकते हैं जो चल रही हैं। अलग-अलग तरह की कई सारी योजनाएं देश में चल रही हैं और इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस आयुष्मान भारत योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

दरअसल, भारत सरकार आयुष्मान बारत योजना के तहत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाती है और फिर इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं आप ये आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इस कार्ड के जरिए आपको क्या लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे…

योजना में मिलने वाला लाभ
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको इसका फायदा ये मिलता है कि आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी कार्डधारक साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।
इन अस्पतालों में करवा सकते हैं इलाज
  • आपका अगर आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज आप उन अस्पतालों में करवा सकते हैं जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं। आपके शहर का जो भी अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड है आप उसमें मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसमें कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं।
और पढ़े  हैदराबाद में नर्स की हत्या: चेहरे पर चोट के निशान, मंत्री ने दिए जांच के आदेश, पुलिस ने क्या कहा?

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका जान लें:-

स्टेप 1

  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड को बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर अधिकारी द्वारा आपकी पात्रता चेक की जाती है
स्टेप 2
  • अगर आप पात्र होते हैं तो इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • अब कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है
  • आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • Related Posts

    एससीओ समिट 2026- भारत की बात मजबूती से रख PM मोदी बिश्केक से रवाना, 26वें शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

    एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया। वहीं, सम्मेलन में पीएम मोदी आज दुनिया को…

    बस दुष्कर्म केस: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा? दिल्ली-UP पुलिस पर भी उठाए सवाल

    दिल्ली-एनसीआर में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के साथ दिल्ली और उत्तर…