आयुष्मान कार्ड:- आप भी बनवाना चाहते है आयुष्मान कार्ड तो  बेहद जरूरी हैं ये दस्तावेज, आवेदन से पहले यहां देखें

 

 

 

भारत में कई तरह की सरकारी योजनाएं चलती हैं जो अलग-अलग लाभ देती हैं। साथ ही जहां कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें चलाती है तो वहीं कुछ योजनाओं को भारत सरकार चलाती है। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ देने का प्रावधान है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता तो चेक करनी ही पड़ती है। साथ ही आपको ये भी जानना चाहिए कि आपको आवेदन के समय कुछ दस्तावेज चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं होते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं।

 

  • आयुष्मान भारत योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इन लोगों को योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है। अगर आप भी पात्र हैं और इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको आवेदन के समय कुछ दस्तावेज चाहिए।
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
स्टेप 1
  • आप अगर आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
स्टेप 2
  • फिर पात्रता चेक करने के बाद आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं
  • इसके बाद इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर जब सब कुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके बाद आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़े  8 नए चीफ जस्टिस नियुक्त:- जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक बदलाव, किस HC में कौन से न्यायाधीश संभालेंगे पद

 

चाहिए होते हैं ये दस्तावेज
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस दौरान कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। इसमें आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक मोबाइल नंबर भी चाहिए होता है। अगर आपके पास ये दस्तावेज हैं तभी आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • Related Posts

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…

    जालंधर में पकड़ा गया FBI का मोस्ट वांटेड ठग: अब अमेरिका ले जाने की तैयारी

    अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि वह भारत में पकड़े गए अपने पांचवें ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर’ मनजीत सिंह बेदी को अमेरिका वापस लाने की प्रक्रिया पर काम…