अयोध्या।- पेट्रोल पंप संचालक के बेटे ने रचा सफलता का नया अध्याय

Spread the love

मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर अयोध्या के कोटसराय निवासी कीर्ति वर्धन सिंह ने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पीताम्बरा फिलिंग स्टेशन, कोटसराय के संचालक रणवीर सिंह ‘गुड्डू’ के बड़े सुपुत्र कीर्ति वर्धन सिंह का चयन भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।बता दे कि कीर्ति वर्धन सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा के जरिए यह सफलता हासिल की। यह परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होती है और इसमें देशभर से लाखों युवा अधिकारी बनने का सपना लेकर शामिल होते हैं।
पांच लाख अभ्यर्थियों में चुनिंदा युवाओं को मिलता है अवसरसंयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया बेहद कठिन मानी जाती है। करीब पांच लाख अभ्यर्थियों में से लिखित परीक्षा के बाद लगभग सात से आठ हजार अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना जाता है। इसके बाद पांच दिन की सेवा चयन बोर्ड परीक्षा होती है। कीर्ति वर्धन सिंह की उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो देश की सेवा के लिए सेना में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि बड़ी मंजिल के लिए प्रतिभा के साथ निरंतर मेहनत, अनुशासन और धैर्य जरूरी है। परिजनों और शुभचिंतकों ने कीर्ति वर्धन सिंह को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Spread the love
और पढ़े  संभल हिंसा : 199 गवाहों ने खोलीं परतें तो सामने आई हिंसा की पूरी कहानी, रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveइटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई…


    Spread the love

    भीषण जाम- कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह से ही गाजियाबाद की प्रमुख सड़कों पर वाहन…


    Spread the love