अयोध्या: 23 मई को होगी राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना, दर्शन के लिए जारी होंगे 50 पास

Spread the love

 

राम मंदिर भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो गई है।  भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्य मंदिर के प्रथम तल में राम दरबार की प्रतिमा और शेषावतार मंदिर की प्रतिमाएं आनी शेष हैं। 23 मई को राम दरबार की प्रतिमा राम मंदिर में स्थापित की जाएगी।

30 मई से पहले शेषावतार मंदिर में भी लक्ष्मण जी की प्रतिमा को स्थापित कर दिया जाएगा। तीन जून से राम मंदिर के राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा शुरू होगी। तीन से पांच जून तक  प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव होगा। राम दरबार में श्रद्धालुओं के दर्शन की तिथि ट्रस्ट तय करेगा। पास के जरिए एक दिन में 750 श्रद्धालु राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे। प्रति घंटे 50 पास जारी किए जाएंगे। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर पास जारी होगा।

उन्होंने बताया कि शुरुआती तीन महीने में मंदिर का लोड फैक्टर चेक किया जाएगा। रुड़की के वैज्ञानिकों की ओर से मंदिर के मापदंड को देखते हुए प्रति घंटे 50 श्रद्धालुओं को ऊपर जाने की अनुमति दी गई है। राम मंदिर में 10 सेंसर लगाए गए हैं। सेंसर पत्थरों के मूवमेंट की  जानकारी देते हैं।

भूकंप में भी सेंसर पहले ही संकेत करते हैं। सेंसर के जरिये तीन माह में मंदिर पर पड़ने वाले लोड का अध्ययन किया जाएगा। राम मंदिर की बाउंड्री को छोड़कर मंदिर परिसर में सभी निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: भक्तों का उठा दानपात्रों से भरोसा, अब रसीद कटवाकर दे रहे हैं दान, भारी गिरावट

Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love