अयोध्या: फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद को जान का खतरा,जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की

Spread the love

अयोध्या: फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद को जान का खतरा,जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कुछ दिनों बाद ही फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की हार की देश-दुनिया में चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स खुलकर अयोध्या की जनता को कोस रहे हैं और नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। इसे लेकर विजयी प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की जान का खतरा बताते हुए सपा नेता ने उनके लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है।

इस संबंध में समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र लिखा है और अवधेश प्रसाद के लिए जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है।

अपने भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया सहित संचार के माध्यमों में अयोध्या के निवासियों पर असहज करने वाली टिप्पणियां व धमकियां दी जा रही हैं। ऐसे में उन पर कभी भी कोई सुनियोजित अनहोनी या असामान्य घटना हो सकती है। पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। अत: अवधेश प्रसाद को सुरक्षा की दृष्टि से जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाए।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने दम पर प्रदेश की 37 और इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर 43 सीटों पर जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया। इस परिणाम से एक तरफ जहां सपा को संजीवनी मिली है वहीं, भाजपा की सीटें यूपी में 2019 के मुकाबले काफी कम रह गई हैं। बता दें कि चुनाव से पहले भाजपा नेता यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रहे थे। फैजाबाद लोकसभा सीट के परिणाम ने सभी को चौंका दिया।

और पढ़े  बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 लाख का माल दो लाख में दर्शाया, सहायक आयुक्त समेत 3 अफसरों पर भ्रष्टाचार केस

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *