अयोध्या- अयोध्या आ रहे एयर इंडिया के विमान में बम होने की सूचना से मच गया हड़कंप, एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग

एयर इंडिया के विमान में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। विमान को सुरक्षित अयोध्या एयरपोर्ट पर उतार लिया गया है। इस समय विमान में 139 यात्री सवार थे।

एयरपोर्ट प्रशासन ने सूचना मिलने पर पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। एयर इंडिया का विमान जयपुर से चला था। अधिकारियों के निर्देश पर अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई है। 24 घंटे के अंदर एयर इंडिया के विमान में बम रखने की दूसरी धमकी मिली है।

 

कमिश्नर, एसएसपी और एसपी सिटी सहित सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं।  किसी को आकस्मिक उपचार के लिए कोई असुविधा न हो इसके लिए एयरपोर्ट पर सीएमओ डॉक्टर संजय जैन भी उपस्थित हैं फिलहाल अभी तक विमान में किसी भी प्रकार का बम नहीं मिला है।

एयरपोर्ट पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अब से कुछ ही देर पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर एयरपोर्ट से बाहर निकले और वहां से रवाना हो गए हैं। जब उनसे एयरपोर्ट के भीतर के हालात के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

इस बीच एटीएस की एक टुकड़ी भी यहां पर पहुंच गई है। एटीएस के अधिकारी पहले ही आ गए थे। एटीएस की टीम ने एयरपोर्ट के बाहर मोर्चा संभाल लिया है। कुछ अधिकारी पहले ही भीतर चले गए थे।

अभी-अभी सीएमओ डॉक्टर संजय जैन एयरपोर्ट के भीतर से बाहर निकले हैं उनका कहना है कि वह आकस्मिक स्थिति में मेडिकल सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि के लिए आए थे फिलहाल ऐसी कोई जरूरत नहीं पड़ी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है जांच चल रही है।

और पढ़े  अयोध्या- सेवा सेतु अभियान के तहत लगाया गया जनकल्याण शिविर
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…