अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

Spread the love

योध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं, जबकि जहां आपूर्ति हो रही है वहां भी 100 रुपये तक की सीमा तय कर दी गई है। ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था ठप होने से उपभोक्ताओं को केवल नकद में ईंधन मिल रहा है, जिससे परेशानी कई गुना बढ़ गई है।

हालात यह हैं कि अब लोग गैस सिलिंडर लेने के बाद पेट्रोल के लिए भी लाइन में लगने को मजबूर हैं। बुधवार तड़के सुबह 5.00 बजे से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। घंटों इंतजार के बाद भी पेट्रोल न मिलने से लोग मजबूरी में खाली हाथ वापस लौट गए। कई स्थानों पर सुबह आठ बजे के बाद ही आपूर्ति शुरू हो सकी।

 

देवकाली बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर एक महिला गैस सिलिंडर के साथ ही पेट्रोल के लिए लाइन में लगी रही। महोबारा ओवरब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म होने का नोटिस लगा मिला, जबकि अयोध्याधाम में बन रहे बस स्टैंड के पास स्थित जय सर्विस स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल दोनों खत्म होने का बोर्ड टंगा

संकट के बीच कालाबाजारी भी तेज हो गई है। शहर में पेट्रोल 200 रुपये प्रति लीटर तक ब्लैक में बिकने की शिकायतें सामने आ रही हैं। गुरुनानक कॉलोनी निवासी अमर बहादुर ने बताया कि मंगलवार रात को 200 रुपये देकर एक लीटर पेट्रोल लेना पड़ा। बुधवार सुबह छह बजे से कई पंपों के चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन कहीं पेट्रोल नहीं मिला।

और पढ़े  आंधी-बारिश के साथ राज्य में बदला मौसम, गाजियाबाद और नोएडा में जमकर बारिश

 

वहीं दर्शन नगर में अवध स्कूल के सामने स्थिति पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे नीरज कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे से लाइन में खड़े हैं लेकिन आठ बजे तक पेट्रोल नहीं मिला। अब मजबूरी में बिना तेल लिए लौटना पड़ रह है। शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी हालात बदतर हैं। कई गांवों के पेट्रोल पंप पूरी तरह सूख चुके हैं, जिससे खेती-किसानी और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को रातभर गश्त करनी पड़ी। कई संवेदनशील पंपों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस की निगरानी में लोगों को लाइन में लगाया गया। इसके बावजूद कुछ जगहों पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आईं।

 

अफवाहों से बढ़ी पेट्रोल-डीजल की मांग

अयोध्या में रसोई गैस के बाद पेट्रोल-डीजल को लेकर चल रही अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पेट्रोल पंपों पर देर रात से ही लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए कई पंपों पर पुलिस तैनात की गई है। लोग कतारबद्ध होकर पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की कतार लग गई। साहबगंज निवासी चालक अर्जुन यादव, देवकाली के तुषार और रीडगंज के योगेश ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। इससे भीड़ बढ़ रही है।

 

पंपों पर लगीं लंबी कतारें

बीकापुर क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल लेने के लिए किसानों और अन्य लोगों की भीड़ पंपों पर सुबह से ही लग गई। सरसों की मड़ाई, पंपसेट, गेहूं की मड़ाई तथा खेत की जोताई करने के लिए डीजल की जरूरत है। जलालपुर माफी में प्रयागराज हाईवे किनारे संचालित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही डीजल और पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड उमड़ पड़ी।

और पढ़े  जासूसी नेटवर्क से सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में बड़ा खुलासा, 3 खातों में भेजे गए 45 लाख रुपये

मंगलवार को भी देर रात तक यहां लोगों के भीड़ लगी रही। इसके बाद सुबह से ही लोग डीजल-पेट्रोल लेने के लिए केन और अपने वाहन लेकर पहुंचे हैं। इसके अलावा क्षेत्र के डेहरियावा, शेरपुर पारा, कोदैला, तेंदुआ माफी में स्थित पेट्रोल पंपों पर भी डीजल-पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ है।

कई जगह लोगों को सीमित मात्रा में 10 लीटर तक ही डीजल दिया जा रहा है। जबकि, शासन-प्रशासन द्वारा पर्याप्त डीजल-पेट्रोल का स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है। लोगों को संयम बरतने और अफवाह में न आने के लिए कहा जा रहा है। फिर भी लोग परेशान और लाइन लगाए हुए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने अपील करते हुए कहा कि जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में लॉकडाउन की अफवाह और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की चर्चा फैलते ही बुधवार सुबह से ही कस्बा के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह रही कि वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग बोतल व डिब्बों में भी तेल भरवाने पहुंच गए।

अचानक बढ़ी भीड़ से कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। पुलिस की निगरानी में क्रमवार पेट्रोल और डीजल का वितरण कराया गया। पंप कर्मियों ने भी लोगों से धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक खरीदारी न करने की अपील की।

और पढ़े  शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय

पेट्रोल पंप संचालक अरुण कुमार और सतीश गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। अफवाह के कारण लोग घबराकर बड़ी मात्रा में तेल लेने पहुंच गए। इससे भीड़ बढ़ गई। आपूर्ति सामान्य है और लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

कई जगह पेट्रोल-डीजल समाप्त

अंबेडकरनगर में गैस सिलिंडर के बाद अब क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल का संकट भी गहराने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई जगह पेट्रोल-डीजल समाप्त हो गया है। लोग बाइकों में आठ से 10 लीटर और कारों में टैंक फुल करवा रहे है। ऐसे में हालात बेकाबू होने लगे हैं। डीएम अनुपम शुक्ला ने पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली है और बोतल या केन में पेट्रोल डीजल देने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।


Spread the love
  • Related Posts

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love

    शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी केस के अमर बलिदानियों की मूर्तियां खंडित हो गईं। इसकी सूचना से शहर…


    Spread the love