अयोध्या- राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही अयोध्या पहुंची। 

 

 

त्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही आज अयोध्या पहुंची। उन्होंने सबसे पहले जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रितु शाही संतुष्ट दिखी लेकिन स्टाफ की कमी को भी स्वीकारा। उन्होंने कहा कि पिछले निरीक्षण के दौरान यहां पर काफी कमियां मिली थी लेकिन अब उन कमियों को सुधार लिया गया है लेकिन फिर अभी बहुत भीड़ है और उसकी वजह यह है कि यहां पर स्टाफ की कमी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को रिपोर्ट देगी कि अयोध्या के जिला महिला अस्पताल में स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए। अपनी निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजो से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। रितु शाही ने जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर विभा की तारीफ करते हुए कहा कि डॉक्टर विभा ने महिला अस्पताल को स्वच्छ सुथरा बनाए रखा है। यहां काफी अच्छी सुविधा दे रही है। उम्मीद है कि ये सुविधाये ऐसी बरकरार रहेगी। रही बात स्टाफ की कमी की तो राज्य सरकार से बात करेंगी कि यहां पर स्टाफ बढ़ाया जाय। रितु शाही अपने अयोध्या दौरे के दौरान सर्किट हाउस में महिला समस्याओं को लेकर बैठक कर महिलाओं की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही महिलाओं को लेकर एक चौपाल का भी आयोजन किया गया है जिसमें वह महिलाओं से संबंधित समस्याओं और सुझावों को लेकर लोगों से विचार विमर्श करेंगी।

और पढ़े  UP- BJP नेता पर गुंडा एक्ट लगाकर बैकफुट पर आई पुलिस, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार को नोटिस
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…