अयोध्या:- एसएसएफ के जवान की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत,राममंदिर परिसर में चली गोली।

Spread the love

अयोध्या:- एसएसएफ के जवान की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत,राममंदिर परिसर में चली गोली।

राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ के जवान की संदिग्ध परिस्तिथियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर परिसर में सुबह गोली चलने की आवाज आई साथी सुरक्षाकर्मी दौड़कर पहुंचे तो देखा कि जवान को गोली लगी थी तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

जवान की मौत से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा (25) है। वह अंबेडकरनगर के रहने वाले थे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या या हादसा हो सकता है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वजह स्पष्ट होगी।


Spread the love
और पढ़े  निर्दयी मां- मासूम को पानी में डुबोकर मारा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा,मौत की पुष्टि करने तक आई मां
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *