अयोध्या:- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने किये श्रीराम लला के दर्शन।

Spread the love

अयोध्या:- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने किये श्रीराम लला के दर्शन।

विगत बारह अक्टूबर को मणिराम दास छावनी में आयोजित बैठक के पश्चात नृत्य गोपाल दास महाराज रविवार को मंदिर निर्माण को देखने पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य देख रहे प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजीनियरों का भी हाल चाल लिया।


उन्हों ने कहा श्रीराम मंदिर निर्माण में देव शक्ति समाहित है।ट्रस्ट हर कार्य पर गंभीर है,विश्वास है आगामी जनवरी माह तक गर्भ गृह पूर्ण रूप से तैयार होगा और लाखों राम भक्त अपने आराध्य को नमन कर सकेंगे।
उन्हों ने यह भी कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह विश्वव्यापी बनेगा जिसमें सामाजिक, धार्मिक और एकता का समावेश होगा। अयोध्या धाम के नागरिक स्वयं बाहर से आने वाले भक्तों के प्रति संवेदनशील हैं और स्वागत के लिये तत्पर हैं।
इस अवसर पर ट्रस्टी मंहत दिनेंद्र दास महाराज,शरद शर्मा, पुजारी संतोष जी,प्रेम चंद्र संत जानकी दास,रामशंकर उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  CBI ने 10 लाख की घूस लेते पांच को रंगे हाथ धरा, लखनऊ समेत एक दर्जन ठिकानों पर छापा मारा
  • Related Posts

    लखनऊ हत्याकांड-: वेब सीरीज से सीखा था शव काटने का तरीका, बाप के टुकड़े-टुकड़े करने में नहीं कांपे हाथ

    Spread the love

    Spread the loveआशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथालॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद उनका बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए…


    Spread the love

    CM योगी का निर्देश- सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देना सुनिश्चित करें

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग / संविदाकर्मी/ सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *