अयोध्या: सुलझा गया नवीन सब्जी मंडी विवाद, वार्ता के बाद व्यापारियों का धरना समाप्त

Spread the love

 

वीन सब्जी मंडी रुदौली में भूखंड आवंटन को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार बुधवार को सुलझ गया। मंडी सचिव सत्रोहन लाल जब व्यापारियों को दुकान लगाने से रोकने लगे तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। नाराज आढ़तियों ने मंडी परिसर में ही धरना शुरू कर दिया, जिससे मंडी में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। दोपहर तक व्यापारी धरने पर डटे रहे। इसके बाद नगर पालिका परिषद रुदौली के अध्यक्ष जब्बार अली की मध्यस्थता में मंडी सचिव और व्यापारियों के बीच वार्ता शुरू हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

 

वार्ता के दौरान सभी व्यापारियों को समान रूप से 10 फीट भूखंड आवंटित करने और यूजर चार्ज 100 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये करने पर सहमति बनी। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की और मंडी में सामान्य व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो गईं। मंडी सचिव ने बताया कि अब विवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है। सभी व्यापारियों को बराबर का भूखंड दिया जाएगा और फिलहाल किसी नए व्यापारी को भूखंड आवंटित नहीं किया जाएगा।

मंगलवार को सौंपा था ज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को भी व्यापारियों और किसानों ने मंडी सचिव पर भ्रष्टाचार, मनमानी और अवैध लाइसेंस जारी करने के आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी रुदौली को ज्ञापन सौंपा था। व्यापारियों का आरोप था कि सचिव बाहरी लोगों से धन लेकर भूखंड आवंटन कर रहे हैं। विरोध करने पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। बुधवार को मामला फिर से मामला गर्माया, हालांकि बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

और पढ़े  चाय की चुस्की हुई मंहगी: टूटा 80 साल का रिकॉर्ड, 61 रुपये किलो पहुंची चीनी

Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love