अयोध्या दुष्कर्म केस:- 12 साल की बच्ची के गर्भ में 12 हफ्ते का शिशु, कई दर्द से गुजर रही है दुष्कर्म पीड़िता..

Spread the love

अयोध्या दुष्कर्म केस:- 12 साल की बच्ची के गर्भ में 12 हफ्ते का शिशु, कई दर्द से गुजर रही है दुष्कर्म पीड़िता..

दुष्कर्म का दर्द झेल रही बच्ची कई और दर्द का सामना कर रही है। 12 साल की उम्र में ही उसके गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। उसका प्रसव हो या गर्भपात, दोनों स्थितियों में उसे दर्द का सामना करके अग्नि परीक्षा देनी होगी। अब बच्ची की जान बचाने के लिए चिकित्सक भी तरकीबें खोज रहे हैं और बाल कल्याण समिति व परिजनों की सहमति का इंतजार कर रहे हैं। प्रक्रियाओं पर गौर करके चिकित्सकों की भी रूह कांप रही है।
हैवानों ने 12 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाकर उसकी मासूमियत का कत्ल कर दिया। दरिंदों ने उसके दर्द को कई गुना बढ़ा दिया है। शारीरिक बदलावों के साथ खेलने-कूदने की उम्र में ही वह गर्भवती हो गई है। अभी न तो वह शारीरिक ना ही मानसिक रूप से इसके लिए सक्षम है। इसके जोखिमों व जटिलताओं से भी वह अनजान है। किसी तरह उसका प्रसव या गर्भपात करा भी दिया गया तो भविष्य में भी वह तमाम परेशानियों से जूझेगी।

सहमति के आधार पर होगा प्रसव या गर्भपात
अभी बच्ची की उम्र प्रसव योग्य नहीं है। 24 हफ्ते तक गर्भपात हो सकता है। सामान्य प्रसव के जरिए भ्रूण निकालने की कोशिश की जाएगी। लेकिन दोनों परिस्थितियों में बाल कल्याण समिति और परिजनों की सहमति जरूरी है। यह बहुत ही जोखिमपूर्ण है। -डॉ. आशाराम, अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी सुभाष ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ट्रस्ट के पदाधिकारियों को पता था कि हो रही है चोरी

खतरों से भरी हैं दोनों स्थितियां
टीन एज की प्रेग्नेंसी ही घातक होती है। इस बच्ची की उम्र तो 12 साल ही है। अभी उसके शरीर में तमाम बदलाव हो रहे होंगे। इस उम्र में गर्भ भी ठहरना ठीक नहीं होता। हालांकि प्रेग्नेंसी कंटीन्यू करना और भी घातक हो सकता है। लेकिन गर्भपात के दौरान भी जोखिम कम नहीं है। गर्भाश्य में छेद होने, अधिक रक्तस्राव होने के साथ असहनीय दर्द भी होगा। इस उम्र में बच्ची के लिए वह दर्द सहन करना भी कठिन हैं। डा. शालिनी चौहान, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ

सपा नेता के घर पर भी चलेगा बुलडोजर
आरोपी सपा नेता मोईद खान के घर पर भी बुलडोजर चलेगा। राजस्व विभाग की जांच में पता चला है कि मोईद ने श्मशान की 630 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर आवास बनाया है। इसी तरह से तालाब और सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर बनाया गया दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी ध्वस्त किया जाएगा। सोहावल के उप जिलाधिकारी अशोक सैनी ने बताया कि राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट डीएम चंद्र विजय सिंह को सौंपी जाएगी। इसके बाद उसके घर पर भी बुलडोजर चलवाया जाएगा।

आराेपी के साथ तस्वीर…सपा सांसद ने कहा-रोज सैकड़ों लोग हमारे साथ फोटो खिंचाते हैं
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह घटना बहुत की दर्दनाक व शर्मनाक है। मैंने अपनी 45 साल की राजनीति में कभी ऐसे लोगों का साथ नहीं लिया। जहां तक आरोपी के साथ तस्वीर का सवाल है, हम लोग राजनीति करते हैं। चुनाव से लेकर जीतने तक सैकड़ों लोगों ने फोटो खिंचाई, सेल्फी ली। रोज 500 लोग फोटो खिंचाते हैं।

और पढ़े  बुजुर्ग दंपती ने ट्रेन से कटकर दी जान, पटरी पर रखा सिर, धड़ हुआ अलग

दुष्कर्म पीड़िता से मिलने के बाद फफक कर रो पड़े मत्स्य मंत्री
प्रदेश के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद जिला महिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता से मिलने के बाद फफक कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि निषाद समाज की बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले अपराधियों को बचाने में सपा और कांग्रेस दोनों ही दल जुटे हुए हैं। निषाद समाज ऐसे लोगों के खिलाफ एकजुट हो।

वह शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता का हाल जानने और उसके परिजनों से मिलने के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए का सच प्रदेशवासियों के सामने आ गया है। निषाद समाज अति पिछड़ा व अनुसूचित है। इस समाज की बेटी अबला होने के साथ पूजनीय भी है। उसके साथ अत्याचार हुआ है। लगता है पीडीए का नारा देने के साथ अयोध्या की जीत पर अपनी पीठ थपथपाने वाले इन्हीं अपराधियों की मदद से चुनाव में जीते हैं।

उन्होंने कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले नगर अध्यक्ष मोईद खान को सपा ने अभी तक न तो पार्टी से निकाला और न ही उसके कृत्य की निंदा की है। मैंने अपने समाज की बेटी के लिए विधानसभा में आवाज उठाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई की है, जबकि आरोपी को सपा सांसद अवधेश प्रसाद और उनकी पार्टी के अन्य नेता संरक्षण देते रहे।

दुष्कर्म पीड़िता की मां को सौंपा पांच लाख का चेक
बीकापुर विधायक डाॅ. अमित सिंह चौहान व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने दुष्कर्म पीड़िता की मां से मिलकर पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह व एसएसपी राजकरण नय्यर भी मौजूद रहे। दोनों विधायकों ने हर स्तर पर सहयोग देने और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने का भी आश्वासन दिया।

और पढ़े  CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

Spread the love
  • Related Posts

    BJP नेता का सांप से डसवाकर कत्ल: किसने दिलाया जहरीला कॉमन करैत? डिलीट चैट में दफन पत्नी और प्रेमी का सच

    Spread the love

    Spread the loveमेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में हुई स्कूल संचालक व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अतुल की सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।…


    Spread the love

    नकली दवाओं के खेल का खुलासा- UP के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश तक होती सप्लाई, 40% तक बाजार में कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में नकली दवाओं का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो एक मंडी से दूसरी मंडी और वहां से छोटे शहरों व मेडिकल स्टोर तक दवाओं की आपूर्ति कर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *