अयोध्या: 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर 

Spread the love

 

 

रामनगरी अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके लिए सुरक्षा और सफाई के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तैयारियो को भव्यता देने के लिए जुटा हुआ है।विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार, मंदिर परिसर में तैयारी चल रही है।और वीआईपी और श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री के द्वारा ध्वजारोहण के कार्यक्रम होगा। अयोध्या ही नहीं पूरा देश इस क्षण के साक्षी बनेंगे। 500 वर्षों का जो संघर्ष था वो पूर्ण हुआ है। इस कार्यक्रम को लेकर सभी लोग प्रसन्नचित हैं। आने वाले लोगों के लिए कारसेवक पुरम व तीर्थ क्षेत्र पुरम और होटल धर्मशाला में हर प्रकार की व्यवस्था की गईं है।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग 7 हजार लोगो के शामिल होने की उम्मीद है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जी स्वयं इस कार्यक्रम को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  गोली मारी और गला चाकू से काटा, लुक्सर में सरेराह युवक की बेरहमी से हत्या..
  • Related Posts

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love

    यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा- डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर, 6 की मौत और 10 घायल

    Spread the love

    Spread the loveसादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक निजी डबल डेकर बस ने एक इको कार में पीछे…


    Spread the love