अयोध्या- दिनदहाड़े हुई 5.50 लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार

 

रामनगरी में दिनदहाड़े हुई  5.50 लाख रुपये की लूट का कोतवाली नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर के रोडवेज बस अड्डा के पास 27 दिसंबर को जमीन का बैनामा कराने आई एक महिला से 5.50 लाख रुपये से भरा बैग बाइक सवार दो बदमाश लूट कर फरार हो गए थे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे को कोतवाली नगर पुलिस व सर्विलांस टीम ने खोज निकाला और पोस्टमार्टम हाउस रोड पर रात में मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम ने लूटी गई रकम में से एक लाख 11 हजार 100 रुपये बरामद कर लिए हैं। उनके पास से दो अवैध असलहा, कारतूस व लूट में प्रयुक्त चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों लुटेरे बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। दोनों पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि इनकी ओर से अन्य जिलों में भी अंजाम दी गई वारदातों की जानकारी ली जा रही है।

 

और पढ़े  बुलंदशहर: बेला भवानी मंदिर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 29 श्रद्धालु घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…