अयोध्या: पुलिस ने 18 घंटे में व्यवसाई से लूट का किया खुलासा, बरामद किए गए 4.30 लाख रुपये, 2  लुटेरों को किया गिरफ्तार

 

अयोध्या जिले के कोतवाली रुदौली क्षेत्र में लखीमपुर खीरी निवासी ट्रैक्टर व्यवसाई से 4.30 लाख रुपये लूट की वारदात का अयोध्या पुलिस ने 18 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटी गई सारी रकम को बरामद कर लिया है।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि यह सफलता अयोध्या पुलिस को एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश की ओर से जारी उस आदेश को अमल में लाने से मिली जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसी वारदातों को कंट्रोल करने के लिए तुरंत जिले की सीमा सील कर दी जाए। इसी रणनीति के तहत पुलिस ने दोनों लुटेरों को भेलसर – टिकैत नगर मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से लूटी गई रकम, एक बैग और दो मोबाइल बरामद किया है। दोनों लुटेरे अरशद और अक्षय कश्यप लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं और लखीमपुर खीरी से ही ट्रैक्टर व्यवसाई खालिद की रेकी कर रहे थे। कोतवाली रुदौली के भेलसर पहुंचने के बाद ही दिनदहाड़े रूपयों से भरा बैग लूट लिया था। रणनीति के तहत जिले की सीमा सील करने के बाद दोनों लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जबकि साजिशकर्ता अभी फरार बताया जा रहा है। दरअसल पुराना ट्रैक्टर खरीदने लखीमपुर खीरी निवासी व्यवसाई खालिद अयोध्या के रुदौली में आए थे। तभी वारदात को अंजाम दिया गया था।

 

 

और पढ़े  सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…