अयोध्या: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बिना आधार कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

अयोध्या: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बिना आधार कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। दोपहर 12 बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अंतिम काल शुरू होगा और दोपहर 12:45 बजे से एक बजे की बीच रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी
अतिथियों को आधार कार्ड लाना जरूरीः चंपतराय समारोह में आमंत्रित अतिथियों को आधार कार्ड लाना जरूरी होगा। ये जानकारी गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कारसेवकपुरम स्थित भरतकुटी में पत्रकारों को दी। प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद अयोध्या पहुंचे चंपत राय ने कहा कि आयोजन के दौरान आने वाले अतिथियों को अपना प्रोटोकॉल छोड़ना होगा। आने वाले साधु-संत अपने साथ कमंडल, चरण पादुका, छत्र भी नहीं ले जा सकेंगे। देश की विभिन्न पूजा पद्धतियों व 140 परंपराओं के करीब 4000 साधु-संतों को समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। करीब 2500 अन्य लोगों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित कार्यक्रमों की योजना बनाएगा आरएसएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक 5 से 7 नवंबर तक गुजरात के भुज में होगी, जिसमें अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित कार्यक्रमों सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। इस बैठक में कुल 45 प्रांतों से प्रांत संघचालक, कार्यवाह एवं प्रांत प्रचारक तथा उनके सहसंघचालक, सहकार्यवाह आदि भाग लेंगे.

और पढ़े  23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी
  • Related Posts

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…

    बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

    बरेली के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए कैंट थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि…