अयोध्या- News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला महिला आरक्षी का शव, पुलिस की साथी कर्मचारियों व परिजनों से पूछताछ

Spread the love

योध्या में मंडल कारागार के आवासीय परिसर में महिला आरक्षी शांति यादव का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। कमरा अंदर से बंद होने के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
मूल रूप से जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया निवासी शांति यादव का वर्ष 2021 में जेल पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हुआ था। उनकी पहली तैनाती मंडल कारागार में थी। वह आरक्षी रेखा के साथ एक ही कमरे में रहती थीं। शुक्रवार को रात्रिकालीन ड्यूटी के बाद वह कमरे पर आई थीं। रेखा ड्यूटी पर चली गई थीं।

कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश

दोपहर 12:30 बजे शांति की फिर से ड्यूटी थी, लेकिन निर्धारित समय पर वे नहीं पहुंचीं। काफी देर तक न पहुंचने पर जेल प्रशासन को सूचना दी गई। लगभग 2 बजे सहकर्मी उनके आवास पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। कई बार बुलाने पर कोई हलचल नहीं हुई तो पीछे के रास्ते शीशे से सहकर्मियों ने अंदर झांककर देखा तो उनका शव फंदे से लटकता मिला।

नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू की। परिजनों से दूरभाष पर वार्ता करके मामले से अवगत कराया गया तो उन्होंने पहुंचने तक यथास्थिति बनाए रखने की बात कही। देर शाम तक परिजन पहुंचे तो शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 

कर्मचारियों व परिजनों से पूछताछ जारी

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि स्थानीय स्तर पर जानकारी की गई है। मृतका ने किसी तरह की शिकायत या सूचना किसी को नहीं दी थी। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था, इसलिए प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। कर्मचारियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या: इस महीने के अंत में होगा शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित हुईं ये तिथियां

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love