अयोध्या- नयाघाट के पास तेज रफ्तार डंपर का कहर, बैरियर तोड़ 4 को रौंदा,1 की मौत..3 अन्य गंभीर रूप से घायल

Spread the love

 

 

रामनगरी के नयाघाट क्षेत्र में रात में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुर्गागंज मांझा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया।

नया घाट चौकी के पास लगे कई बैरियरों को तोड़ते हुए डंपर ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से  अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। डंपर की टक्कर से न सिर्फ बैरियर तहस-नहस हो गए, बल्कि सड़क किनारे की पटरी और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

मौके पर पहुंची अयोध्या कोतवाली पुलिस, सीओ आशुतोष तिवारी और कोतवाल मनोज शर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

डंपर को हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

घायल की आपबीती
हादसे में घायल हुए लोगों में से एक राजा बाबू ने बताया कि लता मंगेशकर चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। मैं अपनी गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। डंपर ने कई अन्य लोगों और गाड़ियों को टक्कर मारी और एक व्यक्ति को कुचल दिया। मेरे पैर, छाती और सिर पर चोटें आई हैं।

Spread the love
और पढ़े  सरकार का सख्त एक्शन, देवरिया के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, एक आम आदमी से हुई थी बहस
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love