अयोध्या: रामलला का दर्शन् पूजन करने पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।

Spread the love

अयोध्या: रामलला का दर्शन् पूजन करने पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।

जम्मू-कश्मीर के उप- राज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने मध्याह्न में राम मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर उनका स्वागत श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने किया। डा. मिश्र ने उपराज्यपाल सिन्हा को राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की भी जानकारी दी और परिसर का अवलोकन भी कराया। इसके पहले उपराज्यपाल सिन्हा ने हनुमानगढ़ी में जाकर माथा टेका और आराध्य से लोक मंगल की प्रार्थना की। इसके साथ ही अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व सांगरिया पट्टी के महंत ज्ञानदास से भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महंत ज्ञानदास ने उन्हें
आर्शीवाद देते हुए उनके प्रशासनिक
क्षमता की प्रशंसा की। वहीं उनके
उत्तराधिकारी महंत संजय दास व
पुजारी हेमंत दास ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। दर्शन के उपरांत मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर यहां दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाया था इसलिए अब आया हूं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण के लिए पांच सौ सालों तक समाज ने संघर्ष किया। उसके उपरांत हम सबके जीवन काल में मंदिर का निर्माण होना और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हम सबके सौभाग्य का स विषय है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब।
  • Related Posts

    पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो…


    Spread the love

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *