अयोध्या- मौसम बदलने से सेहत पर खतरा,अस्पताल पहुंचे 344 मरीज

 

 

मौसम में हो रहे बदलाव का असर अब अस्पतालों तक दिखने लगा है। बुधवार को कुमारगंज अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 344 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. रवि पांडेय ने बताया कि अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, त्वचा रोग और हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बताया कि अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। डॉक्टरों की टीम अस्पताल में आए मरीजों का उपचार कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल में आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। कहा कि मौसम के अनुरूप कपड़े पहनें। ठंडी-गर्म चीजों से परहेज करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। बदलते मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

 

और पढ़े  UP- सपा नेता का कत्ल: कार में बैठते समय मारी गोली, धुंधली फुटेज पुलिस के लिए चुनौती
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…