अयोध्या:- हनुमान गढ़ी परिसर में छज्जा गिरने से 3 घायल, एक की मौत,2 गंभीर रूप से हुए घायल

Spread the love

 

निवार की दोपहर थाना रामजन्मभूमि अयोध्या के हनुमानगढ़ी परिसर में एक आश्रम का छज्जा गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत तथा दो व्यक्तियों के घायल हो गए हैं। मध्य प्रदेश के रीवा के निवासी भोला प्रसाद पुत्र अशर्फी उम्र करीब 50 वर्ष की दर्शन नगर मण्डलीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है तथा घायल अंश पुत्र राजू निवासी कश्मीरी गेट थाना को0 नगर जनपद अयोध्या उम्र करीब 18 वर्ष व रामकरन पुत्र बद्री प्रसाद निवासी काली पहाड़ी थाना महोबा जनपद महोबा उम्र करीब 29 वर्ष का इलाज दर्शन नगर मण्डलीय चिकित्सालय में किया जा रहा है। डॉक्टर द्वारा बताया गया की अंश के सर में चोट आई है तथा रामकरन के पेट मे चोट लगी है।


Spread the love
और पढ़े  UP- योगी सरकार ने दिया अपने कर्मचारियों को होली का तोहफा, फरवरी का वेतन फरवरी में ही जारी करने के आदेश
  • Related Posts

    आयकर विभाग की छापेमारी, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 10 करोड़ नकदी बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के घर पर बुधवार से जारी आयकर टीम का छापा गुरुवार को समाप्त हो गया। उनके…


    Spread the love

    1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी जमीन, लागू होगी सर्किल रेट, पार्क फेसिंग और कॉर्नर प्लॉट पर इतने बढ़ेंगे दाम

    Spread the love

    Spread the loveसंपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए एक अप्रैल से सर्किल रेट का निर्धारण नए मानक और प्रारूप पर होगा। महानिरीक्षक के निर्देश…


    Spread the love