कृष्ण जन्माष्टमी: ब्रज में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का पर्व..कान्हा के जन्म पर झूमे भक्त, अद्भुत और अलौकिक दृश्य

 

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। रात के 12 बजते ही कन्हैया के जन्म की खुशी में भक्त झूमने लगे।

कान्हा का हुआ जन्म
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात के 12:00 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ढोल-नगाडे़, झांझ-मंजीरे और मृदंग की आवाज गूंज उठी। भगवान के प्राकट्योत्सव की खुशी में भक्त झूमने लगे। मंदिर के कोने-कोने में कृष्ण कन्हैया की जय-जयकार होने लगी।

बस कुछ पलों का इंतजार
कान्हा के जन्म की वो घड़ी आ गई है, जिसका करोड़ों लोगों को इंतजार था। कान्हा की नगरी मथुरा में प्राकट्य दर्शन के लिए पट बंद रात 11:59 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद ठीक 12:00 बजे पट खुलेंगे। प्राकट्य दर्शन और आरती रात 12:00 बजे से 12: 10 बजे तक होगा।

भक्त कर रहे बेसब्री से इंतजार
एक ओर भक्त कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में जल्द जन्माभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मंदिर में श्री गणपति एवं नवग्रह स्थापना-पूजन होगा। इसके बाद सहस्त्रार्चन (पुष्प एवं तुलसीदल से) रात 11: 55 बजे तक चलेगा।
कान्हा के जन्मोत्सव पर मथुरा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर रोड पर दूर-दूर तक भक्तों की कतार ही नजर आ रही है। हर किसी को कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार है।

कान्हा के जन्म का इंतजार
कान्हा के जन्म में कुछ घंटों का समय बचा है। मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। मथुरा के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुईं हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्त बेसब्री से कान्हा के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। मंदिरों में पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

और पढ़े  UP विधान परिषद चुनाव: प्रदर्शन दोहराने के बाद गहरी चिंता में भाजपा, यहां सपा की मजबूती बरकार
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…