अयोध्या:- पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप,भगवान श्री राम के नाम को लेकर उठाए सवाल।

Spread the love

अयोध्या:- पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप,भगवान श्री राम के नाम को लेकर उठाए सवाल।

प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में करवा रही दीपोत्सव तो दूसरी तरफ भगवान श्री राम को लेकर भाजपा पर सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे नें बड़ा आरोप लगाया।उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर जमकर जुबनी हमला किया है।वही भाजपा के नारी वंदन कार्यक्रम व भगवान श्री राम के नाम को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा डायल 112 में काम करने वाली महिला कर्मचारी बैठी है धरने पर, भाजपा बेटियों के सम्मान की बात करती है, 5 दिन से बेटियां धरने पर हैं, नारी वंदन भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम है।यहां भगवान राम के नाम पर भाजपा वाले व्यवसाय करते है।

भाजपा से बड़ा व्यवसाई इस दुनिया में कोई नहीं है…भाजपा वाले हर चीज का व्यवसाय कर लेते हैं,हर चीज का राजनीतिक व्यवसायीकरण कर लेते हैं,भगवान श्री राम को भी बीजेपी ने राजनीतिक व्यवसाईकरण कर लिया, बीजेपी वालों को भगवान श्रीराम से मतलब नहीं है, इनको प्रभु श्री राम के नाम पर व्यवसाय करके कैसे सत्ता में आएंगे कैसे वोट लेंगे इससे मतलब है,जहां-जहां चुनाव हो या लोकसभा चुनाव आने वाला है यह राम के नाम पर वोट ना मांगे, यह सड़क के नाम पर वोट मांगे, बिजली के नाम पर वोट मांगे, नौकरी के नाम पर वोट मांगे,रोजगार देने के नाम पर वोट मांगे, शिक्षा के नाम पर वोट मांगे,सुरक्षा के नाम पर वोट मांगे, किसानों की आय दुगनी करने के नाम पर वोट मांगे, तब मानेंगे भाजपा के अंदर नैतिकता बची हुई है, भाजपा के अंदर कोई नैतिकता नहीं है, अगर भाजपा धर्म का व्यवसाय ना करें तो उनकी जमानत जप्त हो जाए, भाजपा धर्म की व्यवसाई है, ये प्रभु श्री राम के अनुयाई नहीं है, यह प्रभु श्री राम के व्यवसाई हैं, इनका व्यवसाय चरम पर है, अयोध्यावासियों प्रदेशवासियों और देशवासियों से अपील है, ऐसे व्यवसाईयों से सावधान रहें,भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी का सेकंड पार्ट है।

और पढ़े  उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर- यमुना नदी में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत,यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 25 लोग थे सवार, बचाव दल ने 15 को बचाया

Byte- पवन पाण्डे,सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *