अयोध्या:- पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप,भगवान श्री राम के नाम को लेकर उठाए सवाल।

अयोध्या:- पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप,भगवान श्री राम के नाम को लेकर उठाए सवाल।

प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में करवा रही दीपोत्सव तो दूसरी तरफ भगवान श्री राम को लेकर भाजपा पर सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे नें बड़ा आरोप लगाया।उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर जमकर जुबनी हमला किया है।वही भाजपा के नारी वंदन कार्यक्रम व भगवान श्री राम के नाम को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा डायल 112 में काम करने वाली महिला कर्मचारी बैठी है धरने पर, भाजपा बेटियों के सम्मान की बात करती है, 5 दिन से बेटियां धरने पर हैं, नारी वंदन भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम है।यहां भगवान राम के नाम पर भाजपा वाले व्यवसाय करते है।<strong>अयोध्या:- पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप,भगवान श्री राम के नाम को लेकर उठाए सवाल।</strong>

भाजपा से बड़ा व्यवसाई इस दुनिया में कोई नहीं है…भाजपा वाले हर चीज का व्यवसाय कर लेते हैं,हर चीज का राजनीतिक व्यवसायीकरण कर लेते हैं,भगवान श्री राम को भी बीजेपी ने राजनीतिक व्यवसाईकरण कर लिया, बीजेपी वालों को भगवान श्रीराम से मतलब नहीं है, इनको प्रभु श्री राम के नाम पर व्यवसाय करके कैसे सत्ता में आएंगे कैसे वोट लेंगे इससे मतलब है,जहां-जहां चुनाव हो या लोकसभा चुनाव आने वाला है यह राम के नाम पर वोट ना मांगे, यह सड़क के नाम पर वोट मांगे, बिजली के नाम पर वोट मांगे, नौकरी के नाम पर वोट मांगे,रोजगार देने के नाम पर वोट मांगे, शिक्षा के नाम पर वोट मांगे,सुरक्षा के नाम पर वोट मांगे, किसानों की आय दुगनी करने के नाम पर वोट मांगे, तब मानेंगे भाजपा के अंदर नैतिकता बची हुई है, भाजपा के अंदर कोई नैतिकता नहीं है, अगर भाजपा धर्म का व्यवसाय ना करें तो उनकी जमानत जप्त हो जाए, भाजपा धर्म की व्यवसाई है, ये प्रभु श्री राम के अनुयाई नहीं है, यह प्रभु श्री राम के व्यवसाई हैं, इनका व्यवसाय चरम पर है, अयोध्यावासियों प्रदेशवासियों और देशवासियों से अपील है, ऐसे व्यवसाईयों से सावधान रहें,भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी का सेकंड पार्ट है।

Byte- पवन पाण्डे,सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री
<strong>अयोध्या:- पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप,भगवान श्री राम के नाम को लेकर उठाए सवाल।</strong>

और पढ़े  आजमगढ़: ऑपरेशन में 8 घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत, हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…