अयोध्या: पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने किए राम लला के दर्शन

 

 पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पत्नी आक्षी माथुर के साथ मंगलवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की यात्रा हमारे लिए एक अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव रहा। आस्थावान हिंदू होने के नाते यह पावन स्थल हमारे हृदय में सबसे गहरी श्रद्धा और भक्ति का स्थान रखता है। पीढ़ियों से हमने यह विश्वास, यह भक्ति और यह आशा संजोए रखी थी कि एक दिन भगवान श्रीराम पुनः अयोध्या में अपने दिव्य वैभव के साथ विराजमान होंगे। जिस स्थान पर कभी रामजी एक साधारण तंबू में विराजे थे, आज वहीं भव्य राम मंदिर में उनके दर्शन करना, यह सचमुच इतिहास को पूर्ण चक्र में घूमते देखने जैसा था। कहा कि अयोध्या का राममंदिर केवल एक मंदिर नहीं है, यह सदियों की भक्ति, धैर्य और समर्पण का साकार रूप है।

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख
  • Related Posts

    चौंकाने वाला सच: लखनऊ में उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी घट रहे, उपभोक्ता हर साल बढ़ रहे, अनुभव की कमी से बढ़े हादसे

    राजधानी लखनऊ में बिजली उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने वाले संविदाकर्मियों की संख्या करीब 30 फीसदी घटा दी गई है, जबकि हर साल करीब 15 फीसदी उपभोक्ता बढ़…

    लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा, खाने तक के लिए मारा-मारी

    गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रविवार को दुबग्गा के जेहटा रोड समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। शाम छह बजे तक जेहटा-माल रोड…