अयोध्या- भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने की पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,साझा की विकास कार्यों की जानकारी।

Spread the love

अयोध्या- भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने की पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,साझा की विकास कार्यों की जानकारी।

धार्मिक नगरी अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों पर विपक्ष द्वारा काम को रोके जाने के आरोपो के मामले को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने निराधार बताया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विकास कार्यों की जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व मागदर्शन में अयोध्या को देश के विकसित शहरों में एक बनाने परिकल्पना को साकार स्वरुप दिया गया है। 2014 में सासद बनने के बाद अयोध्या को उसके वृहद स्वरुप में लाने के संकल्पों को लेकर रणनीति तैयार की गई। अयोध्या के स्वरूप को लोग जानते थे। लेकिन उसकी सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी के बारे में श्रद्धालु व लोग परिचित नहीं थे। जिसको लेकर दिल्ली में 2019 में अयोध्या पर्व के माध्यम से वैश्विक स्तर पर इसको प्रसारित किया गया। जिसका परिणाम आज अयोध्या के सर्वांगीण विकास के रूप में जनता के सामने आया।

V /0-1-लल्लू सिंह ने बताया कि विपक्ष ने कभी सकारात्मक राजनीति नहीं की। केवल गुमराह करने की राजनीति को अपना आधार बनाते हुए जनता के सामने गलत आकड़े प्रस्तुत किए। अयोध्या का वैभवशाली व विकसित होना कभी विपक्ष को अच्छा नहीं लगा। विकास के पथ गतिशील अयोध्या के मार्ग पर हमेशा रुकावटें लाने का कार्य विपक्ष ने किया। विपक्ष की इस साजिश का जवाब जनता के बीच किये कार्यों व विकास को लगातार गतिशील बनाते हुए दिया जाएगा। विकास की कोई परियोजना की गति को मंद नहीं पड़ने दिया जाएगा। सभी परियोजनाए अपने समय पर पूर्ण होगी व जनता को समर्पित की जाएगी।केन्द्र व प्रदेश सरकार ने परियोजनाओं के माध्यम से अयोध्या में विकास की अभूतपूर्व गाथा लिख दी है।उन्होंने कहा 2014 में सांसद बनने के बाद अयोध्या में राममंदिर निर्माण होने को लेकर पयर्टन सुविधाओं के विकास पर कार्य करना शुरु कर दिया गया। जिसमें वृहद स्तर पर जिले के बुद्धजीवियों, संतो व आम जनता से सुझाव लिए गये। जिसके बाद विकास की बृहद रणनीति तैयार की गई। 2015 में अयोध्या से सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास किया। 2016 में तत्कालीन पयर्टन व सस्कृति मंत्री महेश शर्मा के द्वारा विकास की 133 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसी वर्ष अयोध्या से जगदीशपुर फोरलेन का शिलान्यास, तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के द्वारा अयोध्या बाराबंकी जफराबाद रेलवे लाईन का दोहरीकरण, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निर्माण समेत रेलवे की कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। यह परियोजनाएं अयोध्या के विकास की महज एक शुरुआत थी। जो आने वाले समय में वृहद स्वरुप लेती गयी। जनता के सुझावों के आधार पर 2014 में विकास की डाली गई..

और पढ़े  UP- शादी वाले घरों को मिल सकेंगे एक साथ 8 सिलिंडर, विवाह निमंत्रण कार्ड के साथ करना होगा आवेदन

Byte- लल्लू सिंह पूर्व सांसद भाजपा


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *