अयोध्या: पहली बार महिला जनसुनवाई में अयोध्या पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, कहा सभी की समस्याओं का हो निस्तारण

 

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर मंगलवार को पहली बार अयोध्या में महिला जनसुनवाई के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव की महिलाएं दिल्ली तक नहीं पहुंच पाती इसलिए राष्ट्रीय महिला आयोग स्वयं जिले में पहुंचकर महिलाओं की सुनवाई कर रहा है। अयोध्या संभाग में पहले से आयोग को 40 शिकायतें प्राप्त हो चुकी है। सुनवाई के दौरान 15 शिकायतें और आईं।

अध्यक्ष ने सभी लोगों की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए। जबकि, पुलिस से संबंधित शिकायतें एसएसपी व प्रशासनिक की शिकायतों के लिए डीएम को निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में  समय लगता है, लेकिन सभी की समस्याओं का निस्तारण अवश्य होगा।

 

बताया कि कुछ मामले कोर्ट में चलते हैं, जिसके निस्तारण के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। दोनों पक्षों को दो-तीन बार कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं। साथ बैठना पड़ता है। उसके बाद कहीं जाकर सुनवाई हो पाती है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरण नय्यर व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी मौजूद रहे।

और पढ़े  UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…