अयोध्या: घिनौना धंधा- पुलिस अचानक गेस्ट हाउस पहुंची.., इस हाल में मिली 11 महिलाएं, देखकर सभी हो गए शर्मसार

 

 

अयोध्या में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पुलिस ने एक निजी गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान वेश्यावृत्ति में शामिल 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज के खीर वाली गली के पास का है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चार मंजिला इस गेस्ट हाउस के चौथे तल पर इसी क्षेत्र का निवासी गणेश कुमार वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रहा था। इसके लिए बिहार और गोरखपुर से लड़कियों को बुलाता था।
पहले इसका सत्यापन किया गया था, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका था। शुक्रवार की आधी रात सूचना पर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान चौथे तल पर महिलाएं धंधे में संलिप्त मिलीं। उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया है।

पूछताछ में पता चला कि साल भर से यह अवैध धंधा चल रहा था। महिलाएं इसी होटल में रहती थीं। गणेश और उसके अन्य साथी बाहर से ग्राहक लाकर काला धंधा करवाते थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  आजम खां की नहीं बढ़ेगी रिमांड, आज वापस जाएंगे डासना जेल, करीबियों से फिर पूछताछ होगी
  • Related Posts

    वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें पूरा प्लान

    ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर मंगलवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में हाईपावर्ड कमेटी की 22वीं बैठक हुई। बैठक में…

    UP: अमित शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर हुई विस्तृत चर्चा

    मथुरा चिंतन शिविर के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम दिल्ली आकर भाजपा अध्यश्र नितिन नवीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य में…