अयोध्या: दिव्यांग युवक की गला रेतकर हत्या, फिर लाश ठिकाने लगाने को किया ये काम, देखकर पुलिस भी रह गई सन्न

 

 

अयोध्या में शनिवार को दिव्यांग युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को पुआल से जला दिया। सूचना पर एसपी ग्रामीण व सीओ के अलावा सर्किल के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

पटरंगा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव की में वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बहोरीपुर माइनर पुलिया के दक्षिण दिशा में करीब 100 मीटर दूर शत्रोहन के गन्ना के खेत के किनारे 30 वर्षीय दिव्यांग युवक की लाश मिलने से इलाके में खलबली मच गई। मृतक का गला धारदार हथियार से रेता गया है। वह दाहिने पैर से दिव्यांग बताया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र की घेराबंदी करके जांच शुरू की। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और सीओ रुदौली आशीष निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से तीन लाइटर, एक घड़ी और जला हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

और पढ़े  UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…