अयोध्या धाम: 5 साल में राम मंदिर ने दिया 400 करोड़ का टैक्स,मंदिर निर्माण से बदल गया अर्थतंत्र ।

Spread the love

 

राम मंदिर निर्माण से अयोध्या का अर्थतंत्र बदल गया है। रामनगरी में पिछले पांच साल में दस गुना पर्यटक व श्रद्धालु बढ़े हैं तो रोजगार के भी नए-नए अवसर बढ़े है। अयोध्या धार्मिक पर्यटन का हब बनता जा रहा है। इसके चलते न सिर्फ अयोध्या की आर्थिक स्थिति बदली है बल्कि सरकार को भी फायदा मिला है। पिछले पांच साल में राम मंदिर से सरकार को 400 करोड़ का टैक्स मिला है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक साल में पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक कार्यक्रम में बताया कि पांच फरवरी 2020 से पांच फरवरी 2025 के बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने ही अकेले करीब 400 करोड़ का टैक्स सरकार को दिया है। इसमें 270 करोड़ जीएसटी के है, शेष 130 करोड़ का टैक्स अन्य कई मदों में सरकार को मिला है। चंपत राय ने बताया कि पिछले एक साल में 16 करोड़ से अधिक श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या पहुंच चुके हैं। इनमें से पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है।

चंपत राय के अनुसार ट्रस्ट का अकाउंट्स देखने के लिए कई बार सीएजी के अधिकारी आते हैं। करीब छह माह पहले जब सीएजी के अधिकारी आए थे तो उनसे हमने अयोध्या का आर्थिक विश्लेषण करने को कहा था। पांच फरवरी 2020 से 28 फरवरी 2025 तक 396.26 करोड़ रुपये का टैक्स सरकार को दिया है। ये राउंड फिगर 400 करोड़ रुपये है।

और पढ़े  Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत और दो घायल

Spread the love
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love