अयोध्या: यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने किए रामलला के दर्शन, रामनवमी मेले की तैयारियों को भी परखा

 

डीजीपी प्रशांत कुमार रविवार को अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखा। रामनवमी मेले की तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली।

श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी उन्हें दी गई। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की प्रगति जानी। रामनवमी मेला से पहले सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के प्लान की जानकारी भी उन्होंने ली।

रामनवमी मेले में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राम जन्मोत्सव पर अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। रामनवमी मेले को लेकर व्यापक स्तर पर की तैयारी की जा रही है। इस दौरान एसएसपी राजकरण नय्यर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…